23 - Jan - 2023

Hindi translation of "Sexual exploitation of women wrestlers – BSNLWWCC calls for organising protest lunch hour demonstrations on 27.01.2023."

महिला पहलवानों का यौन शोषण - बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी ने 27.01.2023 को भोजन अवकाश में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया। 

भारत के कुछ प्रसिद्ध पहलवान, जैसे कि राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता विनेश फोगट और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक और लगभग 200 अन्य पहलवान यौन शोषण के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह और कई अन्य प्रशिक्षकों के द्वारा शिविरों में युवा महिला एथलीटों के शोषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं । वे दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर भी बैठे थे । जिन एथलीटों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, उनकी उच्च विश्वसनीयता है।  विनेश फोगट ने कहा है कि, पिछले 10 सालों में करीब 10 से 20 लड़कियों को वह जानती थीं जिनका नेशनल कैंप में उनका यौन शोषण हुआ है।  बीएसएनएल वर्किंग वीमेंस को-ऑर्डिनेशन कमिटी (बीएसएनएलडब्ल्यूडब्ल्यूसीसी) ने सरकार से दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग करते हुए 27.01.2023 को दोपहर के भोजन अवकाश में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है। BSNLEU के अखिल भारतीय केंद्र ने निर्णय लिया है कि BSNLEU के सभी सर्किल और जिला यूनियनों को इस भोजन अवकाश में विरोध प्रदर्शन  को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पहल करनी चाहिए।  सीएचक्यू ने सर्किल व जिला सचिवों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है ।