17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Settlement of the problem of downgradation of Sr.TOAs from 7100 to 6550 pay scale - BSNL Corporate Office agrees to give one more option."

सीनियर TOAs के 7100 से 6550 पे स्केल में डाउनग्रेडेशन की समस्या का निराकरण- BSNL कॉर्पोरेट ऑफिस एक और ऑप्शन देने हेतु सहमत....

BSNLEU द्वारा इस मुद्दे को लगातार BSNL मैनेजमेंट के साथ लिया जा रहा है। BSNLEU के साथ 10.07.2018 को हुई चर्चा के दौरान CMD BSNL  इस प्रकरण पर विचार हेतु सहमत हुए थे। उसके बाद कॉर्पोरेट ऑफिस में इस मुद्दे पर कई बार चर्चा की जाती रही। दिनांक 12.12.2018 को पुनः इस प्रकरण को ले कर कॉम पी. अभिमन्यु, जीएस द्वारा श्री सौरभ त्यागी, Snr GM (Estt) से चर्चा की गई। Snr GM (Estt) इस बात पर सहमत हुए कि कर्मचारियों को एक बार पुनः फ्रेश ऑप्शन देने का मौका दे कर इस मुद्दे का निराकरण किया जा सकता है। यह समस्या उन Snr TOAs से संबंधित है जिन्हें 2008- 2009 में OTBP के अंतर्गत पहला प्रमोशन दिया गया था। NEPP आदेश के पैरा 6.4 के अनुसार Snr TOAs को OTBP अंतर्गत दिया जा चुका प्रमोशन, NEPP के अंतर्गत पहला प्रमोशन माना जाएगा। इसके विकल्प स्वरूप, ऐसे कर्मचारी अगर चाहें तो OTBP अंतर्गत प्रमोशन को त्याग कर NEPP में जा सकते हैं। ऐसे प्रत्येक कर्मचारी को गणना कर यह देखना होगा कि उनके लिए कौनसा ऑप्शन देना लाभप्रद होगा। यदि पूर्व में किसी कर्मचारी ने गलत ऑप्शन दे दिया हो और उस ऑप्शन से उनका नुकसान हुआ हो, तो वें अब अपना ऑप्शन परिवर्तित कर सकते हैं। कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा नए ऑप्शन मांगे जाने पर इस समस्या का निदान हो जाएगा।