07 - Nov - 2020

Hindi translation of "Sending updated mailing address of the district secretaries- circle secretaries are requested to immediately act."

डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज के, पत्र व्यवहार हेतु वर्तमान पते प्रेषित करने बाबद- सर्किल सेक्रेटरीज से त्वरित कार्यवाही का अनुरोध....

CHQ द्वारा दिल्ली में पैम्फलेट्स व पोस्टर्स छपवा कर सीधे डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज को स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रेषित किए जा रहे हैं। किन्तु, यह पाया गया है कि अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण पतों की वजह से कई डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज को प्रेषित पैम्फलेट्स व पोस्टर्स CHQ को वापस हो गए हैं। इससे CHQ का अनावश्यक आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

अतः, CHQ द्वारा सभी सर्किल सेक्रेटरीज से, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज के सही पतों की सूची प्रेषित करने का अनुरोध किया गया है।

अभी तक,  केवल केरल, तेलंगाना, NE-1 और कोलकाता टेलीफोन्स द्वारा ही यह सूची प्रेषित की गई है। अतः, अन्य शेष सभी सर्किल सेक्रेटरीज से भी अनुरोध है कि वें डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज के वर्तमान पतों की सूची प्रेषित करें। चूंकि, CHQ द्वारा 2/3 दिनों में आम हड़ताल से संबंधित एक और पैम्फलेट भेजा जाना है, इस संबंध में शेष सर्किल सेक्रेटरीज त्वरित कार्यवाही करें।