17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Save BSNL - Save Nation" campaign starts from today - Organise street corner meetings throughout the country.

"बीएसएनएल बचाओ - देश बचाओ" अभियान की आज से शुरुआत- देशव्यापी नुक्कड़ सभाएं आयोजित करें ...
ग़ाज़ियाबाद केंद्रीय कार्यकारिणी कमिटी की मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार, जिसकी जानकारी सीएचक्यू के परिपत्र क्रमांक 04 दिनांक 08.04.2019 के द्वारा दी जा चुकी है, देश भर में "बीएसएनएल बचाओ - देश बचाओ" अभियान आज से शुरू करना है, जो 30.04.2019 तक जारी रहेगा। तदनुसार, सम्पूर्ण देश मे नुक्कड़ सभाएं आयोजित करना है। BSNL के रिवाइवल हेतु उठाए गए मुद्दों पर आम जनता का सहयोग प्राप्त करना है। BSNL को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन, रिलायंस जियो समर्थक नीतियां, VRS हेतु हमारा विरोध इत्यादि मुद्दों पर प्रमुख रूप से नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रकाश डालना है।सीएचक्यू का सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से अनुरोध है कि इस अभियान को प्रभावी रूप से आयोजित करें और CHQ को रिपोर्ट प्रेषित करें।