31 - Jan - 2022

Hindi translation of "Salary for January, 2022 not disbursed - CMD BSNL violates the agreement reached with the AUAB."

जनवरी, 2022 माह का वेतन वितरित नहीं किया गया : *सीएमडी बीएसएनएल ने एयूएबी के साथ हुए समझौते का उल्लंघन किया।

दिनांक 27-10-2021 को आयोजित बैठक में सीएमडी बीएसएनएल और एयूएबी के बीच सबसे महत्वपूर्ण समझौता यह हुआ था कि कर्मचारियों को जनवरी, 2022 से हर महीने की नियत तारीख को वेतन वितरित किया जाएगा। आज जनवरी, 2022 का अंतिम कार्य दिवस है। लेकिन, वेतन का वितरण नहीं किया गया है। यह बीएसएनएल के सीएमडी द्वारा किए गए करार का गंभीर उल्लंघन है। एयूएबी ने अपना कड़ा विरोध सीएमडी, बीएसएनएल और निदेशक (HR) को भेजा है। एयूएबी इस मुद्दे पर आगे की कार्रवाई के बारे में चर्चा और निर्णय लेगा।