25 - Feb - 2022

Hindi translation of "Russia should stop it’s attacks on Ukraine - The US should stop it’s dirty war games."

रूस को यूक्रेन पर अपने हमलों को रोकना चाहिए - अमेरिका को अपने युद्ध के गंदे खेल को रोकना चाहिए।

कल, रूसी सशस्त्र बलों ने यूक्रेन पर हमला करना शुरू कर दिया है। यह अस्वीकार्य है और रूस को यूक्रेन के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों को तुरंत रोकना चाहिए। साथ ही, दुनिया को यह समझना चाहिए कि, अमेरिकी साम्राज्यवाद इस संकट के पीछे असली अपराधी है। North Atlantic Treaty Organization (NATO) 30 देशों का सैन्य गठबंधन है। अमेरिका इस सैन्य गठबंधन का नेता है। अब अमेरिका ने यूक्रेन को NATO का सदस्य बनाने के लिए कदम उठाए हैं। रूस यूक्रेन का सीमावर्ती देश है। यदि यूक्रेन NATO का सदस्य बन जाता है, तो NATO के सैन्य अड्डे और मिसाइलें रूस के दरवाजे पर आ जाएंगी। इसलिए, रूस वास्तव में डरता है कि, यूक्रेन के NATO में शामिल होने से इसकी सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ा खतरा पैदा होगा। इसी आशंका ने रूस को यूक्रेन पर हमले करने के लिए मजबूर कर दिया है।  भारत सहित विश्व के राष्ट्रों को तुरंत कदम उठाना चाहिए और बातचीत के माध्यम से इस संकट को हल करना चाहिए।