17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Rumours regarding rolling back of the retirement age from 60 to 58."

रिटायरमेंटकीआयुसीमा 60 से 58 किएजानेसेसंबंधितअफवाहें...


रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 से घटा कर 58 किए जाने से संबंधित अफवाहों को लेकर CHQ से लगातार जानकारी मांगी जा रही है। इस प्रकरण में सरकार के स्तर पर की जा रही गंभीर चर्चाओं से CHQ भी भिज्ञ है। BSNLEU द्वारा दिनांक 06.06.2019 को माननीय संचार व प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद को लिखे गए पत्र में इस बात की मांग की गई है कि सरकार द्वारा BSNL की स्थापना के समय दिए गए आश्वासनों का आदर किया जाना चाहिए। वर्ष 2000 में रिटायरमेंट की उम्र को लेकर दिए गए आश्वासन के अनुसार BSNL में केवल सरकार के नियम ही लागू होंगे। वर्तमान में सरकार के नियम अनुसार रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष है। हमें उम्मीद है कि सरकार वर्ष 2000 में दिए गए आश्वासन का आदर करेगी। अतः सदस्यों से अनुरोध है कि वें भयभीत न हों।