Hindi translation of "Retirement age will not be reduced - Hon'ble Ministers inform Parliament - all the employees who opted for VRS due to this fear, can now withdraw their option."
*रिटायरमेंट की आयु कम नही की जाएगी- माननीय मंत्रियों ने पार्लियामेंट को सूचित किया - इस भय से जिन कर्मचारियों ने VRS ऑप्ट किया था, वें अपना ऑप्शन वापिस ले सकते हैं...*
रिटायरमेंट की आयु 60 से घटा कर 58 वर्ष करना, एक ऐसी धमकी रही है, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने VRS ऑप्ट किया।
अफवाह फैलाने वालों ने अतिरिक्त प्रयास कर इस षड्यंत्रपूर्ण अफवाह को प्रसारित किया, जिससे कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों पर VRS ऑप्ट करने का दबाव बन सके।
किन्तु, अब प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 27.11.2019 को पार्लियामेंट में घोषित कर दिया है कि सरकार के पास अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु 60 से 58 वर्ष करने का कोई प्रस्ताव नही है। मंत्री महोदय द्वारा पार्लियामेंट में दिए गए इस जवाब से षड्यंत्रकारी तत्वों द्वारा परोसे जा रहे एक बड़े झूठ का पटाक्षेप हो गया है।
BSNLEU द्वारा पूर्व में सभी के संज्ञान में यह लाया जा चुका है कि, BSNL मैनेजमेंट द्वारा उनके पत्र क्रमांक BSNL/4/SR/2000 दिनांक 02 जनवरी, 2001 द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि BSNL के सभी नॉन बोर्ड लेवल के कर्मचारियों की सुपरएन्युएशन उम्र सरकार के नियमों के अनुसार नियंत्रित (regulate) की जाएगी।
श्री अनुराग सिंह ठाकुर, वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री 25.11.2019 को पार्लियामेंट में यह जानकारी दे ही चुके हैं कि सरकार के पास सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष या 33 वर्ष की सेवा, जो भी पहले हो, निर्धारित करने का कोई प्रस्ताव नही है।
अतः, सभी कर्मचारी जिन्होंने रिटायरमेंट की आयु कम किए जाने के भय से VRS ऑप्ट किया था, अब आसानी से अपना ऑप्शन वापिस ले सकते हैं।
bsnleuchq@gmail.com 