17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Resumption of negotiations for wage revision of the Non-Executives."

नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के वेज रिवीजन हेतु वार्ता (negotiations) की पुनः शुरुआत...
BSNLEU द्वारा प्रबंधन पर नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के वेज रिवीजन हेतु वार्ता (negotiations) की पुनः शुरुआत हेतु दबाव बनाया जा रहा है। 08.04.2019 को डायरेक्टर  (HR) के साथ संपन्न औपचारिक मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी। डायरेक्टर  (HR) ने GM(SR) को निर्देशित किया था कि वें DoT को पत्र लिख कर सूचित करें कि प्रबंधन, वार्ता (negotiations) की पुनः शुरुआत करना चाहता है। कॉम पी अभिमन्यु, जीएस ने श्री ए एम गुप्ता, GM(SR) से चर्चा कर प्रकरण में प्रगति बाबद जानकारी ली। ऐसा प्रतीत होता है कि कॉर्पोरेट ऑफिस की एसआर ब्रान्च ने DoT से इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार नही किया है। महासचिव ने GM(SR) से कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध किया जिससे कि वेज रिवीजन हेतु वार्ता शीघ्र शुरु की जा सके।