07 - Jun - 2022

Hindi translation of "Resolution demanding immediate lifting the ban imposed on Compassionate Ground Appointments."

अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों-CGA पर लगाए गए प्रतिबंध को तत्काल हटाने की मांग करने के बारे में संकल्प ।

 

BSNL प्रबंधन ने शुरू में  दिनांक 31-03-2022 तक अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद बीएसएनएल बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों पर इस प्रतिबंध को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। वीआरएस-2019 के माध्यम से BSNL प्रबंधन ने पहले ही 50% कर्मचारियों की छंटनी कर दी है, जिनकी संख्या लगभग 80,000 है । वीआरएस के तहत कर्मचारियों की इतनी बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अनुकंपा आधार नियुक्तियों पर प्रतिबंध जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है । यह प्रतिबंध उन परिवारों के लिए अत्यधिक कठिनाइयों का कारण बन रहा है जिन्होंने कोविड -19 महामारी में अपने एकमात्र रोटी कमाने वालेको खो दिया है । अब तक 238 कर्मचारी कोविड-19 के शिकार हो चुके हैं । यह बीएसएनएल प्रबंधन का कर्तव्य है कि वह इन कोविड पीड़ितों के परिवार के सदस्यों में से किसी एक को नौकरी प्रदान करे । अनुकंपा के आधार पर ऐसी नियुक्ति प्रदान करके ही उन परिवारों की वित्तीय कठिनाइयों को एक निश्चित सीमा तक कम किया जा सकता है । इसके अलावा कई कर्मचारियों की मृत्यु अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए दुर्घटनाओं में  हो गई हैं । इन पीड़ितों के परिवार के सदस्यों में से किसी एक को नियुक्ति प्रदान करना बीएसएनएल प्रबंधन का कर्तव्य है। इसके मद्देनजर, BSNLEU की केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक में BSNL प्रबंधन से अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों पर प्रतिबंध तुरंत हटाने और उन कर्मचारियों के परिवारों को नौकरी प्रदान करने का आग्रह किया गया है जिनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण और ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाओं में भी हुई है ।