Hindi translation of "Representatives of AUAB met Shri Anshu Prakash, Additional Secretary, Telecom, yesterday the 06.02.2019."
AUAB के प्रतिनिधियों ने कल दिनांक 06.02.2019 को श्री अंशु प्रकाश, एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम से मुलाकात की...
AUAB के प्रतिनिधियों ने कल दिनांक 06.02.2019 को एक बार पुनः श्री अंशु प्रकाश, एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम से मुलाकात की। उन्होंने 3rd पे रिवीजन, 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन, वास्तविक वेतन पर पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन का भुगतान और पेंशन रिवीजन के संबंध में माननीय संचार राज्य मंत्री के आश्वासनों का क्रियान्वयन नही किए जाने पर अपनी निराशा और व्यथा से अवगत कराया। उन्होंने इस ओर ध्यान आकर्षित किया कि किस तरह DoT द्वारा 3rd पे रिवीजन व कर्मचारियों की अन्य मांगों के साथ साथ बीएसएनएल के रिवाइवल के मुद्दों में व्यवधान और बाधाएं उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने DoT द्वारा कर्मचारियों के पे रिवीजन हेतु 3rd पीआरसी से एफोरडीबिलिटी क्लॉज़ की शर्त को शिथिल करने के संबंध में अभी तक कैबिनेट नोट नही भेजे जाने पर घोर निराशा व्यक्त की। पे रिवीजन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर AS(T) बोलने से बचते रहे। किन्तु, उन्होंने 4G स्पेक्ट्रम आवंटन के मुद्दे पर कहा कि यह मुद्दा 05.02.2019 को डिजिटल कमीशन की मीटिंग में चर्चा हेतु प्रस्तुत किया गया था। कमीशन ने प्रकरण TRAI को भेजने का निर्णय लिया।
bsnleuchq@gmail.com 