12 - Nov - 2024

Hindi translation of "Reimbursement of the cost of mobile handsets -it should be extended to all the Non- Executives."

मोबाइल हैंडसेट की लागत की प्रतिपूर्ति - इसे सभी नॉन एक्सीक्यूटिव्स तक बढ़ाया जाना चाहिए।

जब प्रबंधन ने मई-2024 में एक्ज़िक्यूटिव्स को मोबाइल हैंडसेट की लागत की प्रतिपूर्ति बढ़ा दी थी तब BSNLEU ने प्रबंधन को एक कड़ा पत्र लिखा और मांग की कि यह सुविधा सभी नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को भी दी जानी चाहिए। BSNLEU ने अपने पत्र दिनांक 08-05-2024 में विस्तार से बताया है कि कैसे जेई, सीनियर टीओए, टीटी और एटीटी मार्केटिंग गतिविधियों और अन्य दिन-प्रतिदिन के कार्यों में मोबाइल हैंडसेट का बड़े पैमाने पर उपयोग करते हैं। उस पत्र में BSNLEU ने दृढ़ता से मांग की है कि, मोबाइल हैंडसेट की लागत की प्रतिपूर्ति सभी नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को भी दी जानी चाहिए। अब, हम सुनते हैं कि प्रबंधन ने जेई संवर्ग को मोबाइल हैंडसेट की लागत की प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया है। हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। निश्चित रूप से, यह BSNLEU की एक उपलब्धि है। साथ ही, यह सुविधा सीनियर टी.ओ.ए., टी.टी.ए. ए.टी.टी. तथा नॉन एक्ज़ीक्यूटिव्स के अन्य सभी संवर्गों को भी दी जानी चाहिए। BSNLEU इस मुद्दे को प्रबंधन के समक्ष जोरदार तरीके से उठाएगा तथा इसका समाधान करेगा।