Hindi translation of "Regular Mazdoors appointed against the posts sanctioned by the DoT should be allowed to opt for Old Pension System- BSNLEU writes to the Secretary, Telecom."
डीओटी-DoT द्वारा स्वीकृत पदों पर नियुक्त रेग्युलर मजदूरों को पुरानी पेंशन प्रणाली-ऑल्ड पेंशन सिस्टम का विकल्प चुनने की अनुमति दी जानी चाहिए - BSNLEU ने दूरसंचार सचिव को पत्र लिखा ।
पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग पत्र क्रमांक. DoP&PW संख्या 37/05/2021-P&PW दिनांक 03.03.2023 ने पुरानी पेंशन प्रणाली (OPS) में शामिल होने का विकल्प देने के लिए एक अधिसूचना जारी की। इस पत्र के आधार पर BSNLEU ने पहले ही 12.05.2023 को सचिव, दूरसंचार को एक पत्र लिखा है, जिसमें मांग की गई है कि जिन कर्मचारियों को 22.12.2003 को अधिसूचित / विज्ञापित पदों के तहत भर्ती किया गया था, उन्हें भी पुराने पेंशन प्रणाली (OPS) को चुनने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके अलावा, बीएसएनएल में ऐसे कर्मचारी भी हैं जो पहले अंशकालिन कैजुअल मजदूर थे, जिन्हें बाद में पूर्णकालिन कैजुअल मजदूरों में बदल दिया गया और उसके बाद आरएम के रूप में नियमित किया गया। यह बात सत्य हकीकत है कि इन अधिकारियों को उन पदों पर नियमित किया गया है जो दूरसंचार विभाग द्वारा बीएसएनएल को स्थानांतरित किए गए थे। चूंकि इन कर्मचारियों को बीएसएनएल के गठन से पहले दूरसंचार विभाग द्वारा स्वीकृत पदों पर नियमित किया गया है, इसलिए BSNLEU ने आज दूरसंचार सचिव को एक पत्र लिखकर मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन प्रणाली (OPS) में शामिल होने का विकल्प देने की अनुमति दी जानी चाहिए। और उन्हें भी जीपीएफ में शामिल होने की अनुमति दी जानी चाहिए।
bsnleuchq@gmail.com 