Hindi translation of "Reduction of retirement age from 60 to 58 - organise protest lunch hour demonstrations throughout the country tomorrow the 21.08.2019."
रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटा कर 58 - कल दिनांक 21.08.2019 को भोजन अवकाश में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित करें-
विश्वस्त सूत्रों से AUAB को ज्ञात हुआ है कि कल दिनांक 21.08.2019 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग होने जा रही है, जिसमें उनके द्वारा BSNL कर्मियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटा कर 58 करने का अनुमोदन किया जावेगा। हम विगत कुछ महीनों से सरकार द्वारा रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटा कर 58 करने के प्रस्ताव के बारे में सुनते आ रहे हैं। यह पूर्ण रूप से, वर्ष 2000 में यूनियन कैबिनेट द्वारा BSNL कर्मियों की रिटायरमेंट आयु के संबंध में सरकार के नियमों को लागू किए जाने के कमिटमेंट के विरुद्ध है। इस परिप्रेक्ष्य में हमें BSNL बोर्ड द्वारा रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटा कर 58 करने की कोशिश का पुरजोर विरोध करना है। अतः AUAB ने BSNL के समस्त एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव से BSNL बोर्ड द्वारा रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटा कर 58 करने के प्रस्ताव के विरोध में लंच अवर्स में देशव्यापी प्रदर्शन आयोजित करने का आव्हान किया है।
bsnleuchq@gmail.com 