26 - Dec - 2023

Hindi translation of "Recognition period of the Non-Executive Unions changed from 3 years to 4 years – Corporate Office issues letter."

नोन एक्ज़ीक्यूटिव यूनियनों की मान्यता अवधि 3 वर्ष से बदलकर 4 वर्ष की गई - कॉर्पोरेट कार्यालय ने पत्र जारी किया।

बीएसएनएल प्रबंधन ने नोन एक्ज़ीक्यूटिव यूनियनों की मान्यता की अवधि को 3 साल से बढ़ाकर 4 साल करने का प्रस्ताव दिया था। BSNLEU समेत सभी प्रमुख नोन एक्ज़ीक्यूटिव ट्रेड यूनियनों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसके परिणामस्वरूप बीएसएनएल की प्रबंधन समिति ने मान्यता अवधि को 3 वर्ष से 4 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और कॉर्पोरेट कार्यालय ने आज पत्र जारी कर परिवर्तन की सूचना दी है। यह आदेश अगले (10वें) सदस्यता सत्यापन से लागू होगा।