17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Question by an employee regarding the pathetic condition of BSNL and the reply given by the CHQ.."

BSNL की दुर्दशापूर्ण स्थिति को लेकर एक कर्मचारी का सवाल और उसका CHQ द्वारा दिया गया जवाब.

एक कर्मचारी द्वारा BSNL की दुर्दशापूर्ण स्थिति को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए CHQ को ई-मेल प्रेषित किया गया है। उक्त कॉमरेड द्वारा उठाया गया सवाल और उसका CHQ द्वारा दिया गया जवाब निम्नानुसार प्रस्तुत है। CHQ द्वारा दिया गया जवाब BSNL के प्रत्येक कर्मचारी के लिए एक संदेश है।
 
सवाल:

महोदय,

रिवाइवल प्लान को लेकर BSNL मैनेजमेंट/सरकार इतनी निश्चिंत क्यों है ? VRS के अलावा अन्य मामलों में कोई प्रगति नही है। BSNL में क्या चल रहा है  इसको लेकर हर कोई संशय (confused) में है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार अभी भी उसी मूड (BSNL को बंद करने) में है। आपके सवाल का मैनेजमेंट द्वारा क्या जवाब दिया गया है, वेतन हेतु फंड्स, यूनियन द्वारा  आंदोलन का कॉल दिए जाने पर ही क्यों जारी किए जाते हैं ? कृपया स्पष्ट कीजिए सर।

जवाब:

हमें, एक बात बेहद साफ तौर पर समझनी होगी। सरकार का वास्तविक उद्देश्य BSNL का रिवाइवल करना नही है, वरन, इसे एयर इंडिया की तरह एक बीमार कंपनी में परिवर्तित कर, अंततोगत्वा मुकेश अम्बानी को सौंपना है। मोदी सरकार का यह छुपा हुआ (hidden) एजेंडा है। हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा। हमें BSNL के पक्ष में और BSNL को खत्म करने के सरकार के छुपे हुए एजेंडे के खिलाफ जन समर्थन हासिल करना होगा। BSNLEU की सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी की मीटिंग सितंबर में होने जा रही है, जिसमें, इस संबंध में रणनीति बनाई जाएगी। लेकिन कॉमरेड, एक बात न भूलिएगा। आप जैसे हर एक कर्मचारी को यह संकल्प लेना होगा कि हम BSNL को एक बीमार कंपनी में परिवर्तित नही होने देंगे और सरकार के, BSNL को रिलायंस जियो को सौंपने के छिपे एजेंडे का पुरजोर तरीके से मुकाबला करेंगे।  

आदर सहित,

भवदीय,

पी अभिमन्यु, जीएस