04 - Mar - 2024

Hindi translation of "Providing fibre based Free Residential Landline connection to the employees and pensioners – BSNLEU once again writes to the CMD BSNL."

कर्मचारियों और पेंशनरों को फाइबर आधारित मुफ्त रेशीडेंशियल लैंडलाइन कनेक्शन प्रदान करना - BSNLEU ने एक बार फिर सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखा।

जैसा कि सभी साथियों को पता है,  कॉपर केबल आधारित लैंडलाइन कनेक्शन बंद हो रहे हैं, इसलिए BSNLEU ने मांग की है कि सेवारत कर्मचारियों और पेंशनरों को फाइबर आधारित मुफ्त रेसीडेंशियल लैंडलाइन कनेक्शन प्रदान किया जाना चाहिए। BSNLEU की मांग के जवाब में, कॉर्पोरेट कार्यालय ने सेवारत कर्मचारियों को दो विकल्प दिए हैं। पहला विकल्प निर्धारित रियायत के साथ एफटीटीएच कनेक्शन प्राप्त करना है। दूसरा विकल्प मोबाइल सिम कार्ड लेना है। इस प्रकार, बीएसएनएल प्रबंधन ने सरकार द्वारा सेवारत कर्मचारियों और पेंशनरों को दी जाने वाली मुफ्त रेसीडेंशियल लैंडलाइन कनेक्शन की सुविधा को छीन लिया है। इसलिए, BSNLEU ने आज एक बार फिर सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर एक और विकल्प प्रदान करने की मांग की है जिसके माध्यम से कर्मचारी फाइबर आधारित मुफ्त लैंडलाइन कनेक्शन का लाभ उठा सकें।