17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Protest demonstrations against non-payment of salary."

वेतन भुगतान न होने के विरोध में प्रदर्शन...

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज बीएसएनएल के एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज का फरवरी 2019 का वेतन भुगतान नही किया गया है। हम सभी जानते हैं कि BSNL को बैंक लोन लेने के लिए DoT से अनुमति नही मिल रही है। AUAB द्वारा यह मांग की जा चुकी है कि वर्तमान संकट से निजात पाने के लिए DoT द्वारा BSNL को बैंक लोन लेने हेतु त्वरित अनुमति दी जाए। किन्तु, अभी तक DoT द्वारा आवश्यक अनुमति प्रदान नही की गई है। AUAB सभी कर्मचारियों से अनुरोध करती है कि कल 01-03-2019 को वेतन भुगतान न होने के विरोध में और DoT द्वारा BSNL को बैंक लोन लेने के लिए शीघ्र अनुमति प्रदान करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करें। BSNLEU की सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से अनुरोध है कि AUAB के अन्य घटकों से समन्वय कर सफलता पूर्वक प्रदर्शन आयोजित करें।