Hindi translation of "Proposals made by BSNLEU, in the meeting held with the Director (HR), on 20-07-2021, on future staff strength (Restructuring)."
भविष्यकेकर्मचारियोंकीसंख्या (पुनर्गठन) तयकरनेकेबारेमें 20.07.2021 केदिनआयोजितबैठकमें BSNLEU द्वाराकिएगएप्रस्ताव।
पुनर्गठन के मुद्दे पर 20-07-2021 को निदेशक (HR) के साथ हुई बैठक में BSNLEU ने निम्नलिखित प्रस्ताव दिए है।
- इंडोर - ( INDOOR ) :
प्रबंधन के प्रस्ताव में, 2,000 लाइनों (2K DELs) तक, कोई TT या JE नहीं होगा। BSNLEU ने मांग की है कि 1,000 लाइनों (1K DELs) के लिए एक TT और 2,000 लाइनों (2K DELs) के लिए एक JE होना चाहिए।
- आउटडोर -(OUTDOOR) :
प्रबंधन ने शहरी क्षेत्र में 3,000 लाइनों के लिए एक TT/ATT का प्रस्ताव किया है। ग्रामीण क्षेत्र में 2,000 लाइनों के लिए एक TT/ATT का प्रस्ताव किया है। BSNLEU ने शहरी क्षेत्र में 1,000 लाइनों के लिए एक TT/ATT की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए BSNLEU ने 500 लाइनों के लिए एक TT/ATT की मांग की है।
- जेई केडर-(JE CADRE) :
JE केडर के संबंध में प्रबंधन ने शहरी क्षेत्र में 6 हजार लाइनों के लिए एक JE और ग्रामीण क्षेत्र में 3 हजार लाइनों के लिए एक JE का प्रस्ताव दिया है। BSNLEU ने शहरी क्षेत्र में 3 हजार लाइनों के लिए एक JE और ग्रामीण क्षेत्र में 1,000 लाइनों के लिए एक JE की मांग की है ।
- जेटीओ केडर (JTO CADRE) :
कर्मचारियों की संख्या तय करने के लिए प्रबंधन ने JTO केडर को SDE केडर के साथ मिला दिया है । BSNLEU ने मांग की है कि JTO और SDE केडर के कर्मचारियों को मिलाया नहीं जाना चाहिए और उन्हें अलग किया जाना चाहिए । BSNLEU ने बताया कि JTO कार्यशील केडर - working cadre है और SDE एक पर्यवेक्षी केडर - supervisory cadre है और इसलिए दोनों को एक साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए ।
प्रबंधन ने शहरी क्षेत्र में 12,000 लाइनों के लिए एक JTO/SDE और ग्रामीण क्षेत्र में 6,000 लाइनों के लिए एक JTO/SDE का प्रस्ताव किया है। BSNLEU ने कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है और मांग की है कि JTO केडर को SDE केडर से अलग किया जाना चाहिए ।
इसके अलावा BSNLEU ने मांग की है कि शहरी क्षेत्र में 6,000 लाइनों के लिए एक JTO और ग्रामीण क्षेत्र में 3,000 लाइनों के लिए एक JTO होना चाहिए।
इसके अलावा, BSNLEU ने कहा कि वह एक या दो दिनों के भीतर BTS, ट्रांसमिशन (Transmission), बिक्री और विपणन ( Sales & Marketing ) और कोर नेटवर्क (TXN) के बारे में अपनी ओर प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा ।
bsnleuchq@gmail.com 