16 - Mar - 2023

Hindi translation of "Promotion of 11 officials of Kerala to SDE(OL) / AD(OL) – GS, BSNLEU, once again discusses with the GM(Pers.)."

केरल के 11 अधिकारियों की एसडीई (ओएल) / एडी (ओएल) में पदोन्नति - महासचिव, BSNLEU एक बार फिर जनरल मैनेजर (पर्सोनल) के साथ चर्चा करतें है।

केरल सर्कल ने बीएसएनएल कॉर्पोरेट कार्यालय को पत्र लिखकर एडी (ओएल) / एसडीई (ओएल) के रूप में 11 अधिकारियों की पदोन्नति के लिए अनुमोदन मांगा है।  ये सभी 11 अधिकारी पहले ही एलआईसीई पास कर चुके हैं। BSNLEU के सीएचक्यू ने बहुत पहले ही जनरल मैनेजर (पर्सोनल) को पत्र लिखा है और इस मुद्दे पर चर्चा भी की है।  आज साथी पी. अभिमन्यु, महासचिव ने एक बार फिर श्री एस.एन. गुप्ता, जनरल मैनेजर (पर्सोनल) से भेंट की और इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ।