Hindi translation of "Process of reviewing the Restructuring of Manpower in BSNL started."
बीएसएनएल में मानव संसाधनों के पुनर्गठन की समीक्षा की प्रक्रिया शुरू।
जैसा कि सभी जानते हैं, BSNLEU लगातार बीएसएनएल प्रबंधन पर मानव संसाधनों के पुनर्गठन की समीक्षा करने के लिए दबाव डाल रहा है, जिसे दिनांक 01.02.2020 से लागू किया गया है । BSNLEU ने प्रबंधन को कई पत्र लिखे हैं और 10.05.2023 को निदेशक (मानव संसाधन) के साथ आयोजित औपचारिक बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया है। इसके परिणामस्वरूप, बीएसएनएल प्रबंधन ने मानव संसाधन के पुनर्गठन की समीक्षा करने की प्रक्रिया शुरू की है। कॉर्पोरेट कार्यालय की रिस्ट्रक्चरिंग शाखा ने कल पत्र लिखकर मानव संसाधन के पुनर्गठन की समीक्षा करने के लिए आवश्यक जानकारी/इनपुट भेजने का निर्देश दिया है। कॉर्पोरेट कार्यालय के पत्र में यह भी कहा गया है कि ये जानकारी 31.07.2023 तक कॉर्पोरेट कार्यालय को भेज दी जानी चाहिए।
bsnleuchq@gmail.com 