14 - Nov - 2024

Hindi translation of "Problems of the contract and casual workers - Demonstration and submission of memorandum organised."

कॉंट्राक्ट और केज़्युअल वर्कर्स की समस्याएं - प्रदर्शन एवं ज्ञापन का आयोजन।

बीएसएनएल केज़्युअल एंड कांट्राक्ट वर्कर्स फेडरेशन (बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ) ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित करने तथा उप मुख्य महाप्रबंधकों को ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया है। BSNLEU के सीएचक्यू ने कोलकाता सीईसी बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए सर्किल यूनियनों को निर्देश दिया है। इस आह्वान के अनुरूप कुछ सर्किलों में कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से आयोजन किया गया है। सीएचक्यू उन सर्किल यूनियनों की सराहना करता है, जिन्होंने आह्वान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है।