17 - Sep - 2020

Hindi translation of "PMO directs DoT to ensure salary payment to BSNL employees till June, 2019."

बीएसएनएल कर्मियों को जून 2019 तक वेतन भुगतान की सुनिश्चितता हेतु पीएमओ के डीओटी को निर्देश...
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल कर्मियों को जून 2019 तक बिना विलंब किए वेतन भुगतान सुनिश्चित करने हेतु पीएमओ द्वारा डीओटी को निर्देश दिए गए हैं। पीएमओ की इस पहल का हम स्वागत करते हैं। किन्तु साथ ही, यह भी सच है कि बीएसएनएल कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान, एक अहम मुद्दा बन गया है। मीडिया ने इस मुद्दे को बढ़ चढ़ कर प्रचारित किया है। निःसंदेह, प्रधानमंत्री और सत्ताधारी दल के लिए इससे विचलित करने वाली स्थिति निर्मित हुई है, विशेष रूप से चुनावों के दौरान। इसीलिए पीएमओ ने इसमें हस्तक्षेप किया है। इस पहल का स्वागत करते हुए हम पीएमओ को यह भी बताना चाहेंगे कि इस समय बीएसएनएल का अपने पैरों पर खड़ा होना ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके लिए, डीओटी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बीएसएनएल को शीघ्र 4G स्पेक्ट्रम प्राप्त हो। डीओटी, बीएसएनएल को उसकी खाली पड़ी जमीनों को मोनेटाइज करने की त्वरित अनुमति दे। डीओटी द्वारा बीएसएनएल को अपने प्रचालन खर्च के लिए बैंक लोन लेने की अनुमति भी जल्द दी जानी चाहिए। डीओटी द्वारा रोक कर रखी गई बीएसएनएल को देय बकाया राशि देने में भी अनावश्यक विलंब न किया जाए।