04 - Feb - 2021

Hindi translation of "Petrol price is Rs.93/ in Ram's India and Rs.51/ in Ravan's Sri Lanka - says BJP leader Dr. Subramanian Swamy."

श्रीरामजी के भारत में पेट्रोल की कीमत रु 93/- है और रावण की श्रीलंका में रु 51/- - यह कहना है BJP लीडर डॉ सुब्रमण्यम स्वामी का.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सरकार द्वारा लगातार वृद्धि की जा रही है। डीजल की कीमतों में वृद्धि के परिणाम स्वरूप सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि होती है। इस वजह से आम व्यक्ति बुरी तरह से प्रभावित होता है। सरकार लोगों के साथ यह कह कर धोखा करती है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हो रही है, जिसके प्रभाव से पेट्रोल और डीजल में भी मूल्य वृद्धि हो रही है। अगर ऐसा ही है, तो हमारे पड़ोसी देशों में पेट्रोल और डीजल सस्ता क्यों है ?  डॉ सुब्रमण्यम स्वामी, जो कि सत्ताधारी BJP के सांसद हैं, ने भी अपने अंदाज में सरकार की आलोचना की है। उन्होंने व्यंगात्मक लहज़े में टिप्पणी करते हुए कहा है कि श्रीरामजी के भारत में पेट्रोल की कीमत रु 93/- है और वहीं रावण की श्रीलंका में रु 51/-। उन्होंने यह भी कहा है कि सीताजी के नेपाल में पेट्रोल की कीमत रु 51/- प्रति लीटर मात्र है। डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी के नेतृत्व वाली BJP सरकार की पोल खोल कर रख दी है कि किस तरह सरकार, पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ा कर लोगों को लूट रही है।