Hindi translation of "Petrol and diesel prices likely to increase further in India, due to the US sanction imposed on Iran."
ईरान पर थोपे गए अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से भारत मे पेट्रोल और डीजल में और मूल्यवृद्धि की संभावना...
अमेरिकी साम्राज्यवाद ईरान को धमका रहा है। US द्वारा ईरान पर प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। उसने आदेशित किया है कि ईरान से कोई भी देश तेल का आयात न करें। यह भर्तस्नीय है कि भारत सरकार ने भी घोषणा की है कि वह भी अमेरिकी साम्राज्य के आदेश का पालन करेगा और आज के बाद ईरान से कच्चा तेल (crude oil) आयात नही करेगा। इस निर्णय के परिणाम स्वरूप भारत मे पेट्रोल और डीजल के मूल्य में और वृद्धि होगी। वैसे ही, नई दिल्ली में पेट्रोल रु 73/- प्रति लीटर बेचा जा रहा है, जबकि पाकिस्तान में यह रु 46.22 और श्रीलंका में रु 51/- है। भारत सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर भारी टैक्स थोपने से यह स्थिति है। यदि अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंधों के चलते भारत में डीजल के मूल्यों में और वृद्धि होती है तो निःसंदेह अन्य सभी वस्तुओं (commodities) की कीमतें भी बढ़ेंगी। आम नागरिकों को इसका खामियाजा भुगतना होगा।
bsnleuchq@gmail.com 