Hindi translation of "Payment of two instalments of IDA (5.5% + 6.1%). to the Non-Executives - BSNLEU writes to Shri Prakash Javadekar, Hon'ble Minister of Heavy Industries."
नॉन-एग्जीक्यूटिव्ज को IDA की दो किश्तों (5.5% + 6.1%) का भुगतान- BSNLEU का श्री प्रकाश जावड़ेकर, माननीय भारी उद्योग मंत्री को पत्र.
DPE द्वारा बार बार यह स्पष्ट किया जा रहा है कि IDA फ्रीजिंग नॉन-एग्जीक्यूटिव्ज के लिए लागू नही है।। लेकिन इसके साथ ही, नॉन-एग्जीक्यूटिव्ज को IDA की दो किश्तों (5.5% + 6.1%) के भुगतान आदेश भी DPE द्वारा जारी नही किए जा रहे हैं। BSNLEU द्वारा माननीय केरल उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका पर शीघ्र सुनवाई की संभावना है। इसी बीच, BSNLEU ने नॉन-एग्जीक्यूटिव्ज को IDA की दो किश्तों के भुगतान आदेश DPE द्वारा शीघ्र जारी करने हेतु , श्री प्रकाश जावड़ेकर, माननीय भारी उद्योग मंत्री को, उनके हस्तक्षेप के अनुरोध के साथ, पत्र लिखा है।
bsnleuchq@gmail.com 