04 - Aug - 2021

“Hindi translation of “Payment of the arrears of the IDA increase w.e.f. 01.10.2020, 01.01.2021 and 01.04.2021 for the Non-Executives of BSNL

बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने बीएसएनएल-BSNL के नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव-Non-Executive कर्मचारियों को आईडीए-IDA के बकाया भुगतान के लिए कदम उठाने के लिए सीएमडी, बीएसएनएल-CMD, BSNL को पत्र लिखा।

 

लंबे इंतजार के बाद डीपीई-DPE ने सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए आईडीए वृद्धि के लिए पत्र जारी किया है, जो 01.10.2020 से बढ़ा है । सभी जानते हैं कि बीएसएनएलयू की ओर से दायर रिट याचिका में माननीय केरल उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि आईडीए स्थगन बीएसएनएल के नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव - Non-Executive कर्मचारियों पर लागू नहीं है। बीएसएनएलईयू द्वारा प्राप्त इस न्यायालय के आदेश के परिणाम स्वरूप बीएसएनएल के नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव - Non-Executive कर्मचारियों को आईडीए का बकाया (arrears ) दिनांक 01.10.2020 से मिलेगा। तदनुसार, 5.5% आईडीए वृद्धि के लिए बकाया 01.10.2020 से भुगतान किया जाएगा। 01.01.2021 से आईडीए में 6.3% की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह 11.8 प्रतिशत आईडीए के बकाया(arrears) का भुगतान 01.01.2021 से किया जाएगा। चूंकि आईडीए का 01.04.2021 से 1.2% की कमी आई है, आईडीए का 10.6% का भुगतान 01.04.2021 से किया जाएगा। आईडीए के बकाया ( arrears ) का यह भुगतान बीएसएनएलयू की बड़ी उपलब्धि है। आज बीएसएनएलईयू-BSNLEU ने सीएमडी, बीएसएनएल-CMD, BSNL को पत्र लिखकर आईडीए के बकाया भुगतान ( payment of arrears ) के लिए बिना किसी देरी के कदम उठाने का अनुरोध किया है। BSNLEU का सीएचक्यू ( Central Head Quarter ) सभी नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव- Non-Executive कर्मचारियों को दिल से बधाई देता है जो बीएसएनएलईयू-BSNLEU के प्रयासों के कारण लाभान्वित होने जा रहे हैं ।