17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Payment of salary for the month September, 2019.."

सितंबर 2019 की सैलरी का भुगतान...
सितंबर 2019 की सैलरी के भुगतान बाबद साथियों द्वारा कई प्रकार की क्वेरीज की जा रही है। इस संबंध में 23.09.2019 को ही  BSNLEU द्वारा CMD BSNL से चर्चा की जा चुकी है।CMD BSNL द्वारा बताया गया था कि अक्टूबर माह में सैलरी का भुगतान करना संभव नही होगा। तत्पश्चात 24.09.2019 को BSNLEU द्वारा  CMD BSNL को पत्र लिखा गया। यह उल्लेखित किया गया कि अक्टूबर माह में पूजा, दशहरा, दीपावली जैसे प्रमुख त्योंहार है और पुरजोर तरीके से यह मांग की गई कि सैलरी का भुगतान समय पर किया जाना चाहिए। इन सब प्रयासों के बावजूद मैनेजमेंट ने सैलरी का भुगतान नही किया है। इन परिस्थितियों में  BSNLEU ने  SNEA, AIBSNLEA, BSNL MS, BSNL ATM और BSNL OA के साथ 01.10.2019 को विरोध प्रदर्शन किया। अन्य मांगों के साथ, सितम्बर माह की सैलरी के त्वरित भुगतान की मांग प्रमुख रूप से शामिल थी। आंदोलन को और अधिक तीव्रता से करने के लिए यूनियन्स और एसोसिएशन्स को साथ ले कर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।