17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Payment of medical bills of employees, upto March, 2020, is being made - informs the Director(HR)."

कर्मचारियों के मार्च, 2020 तक के मेडिकल बिल्स का भुगतान हो रहा है- डायरेक्टर (HR) ने जानकारी दी....
कर्मचारियों के मेडिकल बिल्स का भुगतान नही होना और साथ ही अधिकृत हॉस्पिटल्स के बकाया बिल्स का निराकरण न होना, कर्मचारियों के लिए कई तरह की परेशानियां निर्मित कर रहा है। कल डायरेक्टर (HR) के साथ हुई अपनी ऑनलाइन मीटिंग में  BSNLEU द्वारा मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल्स में कैशलेस उपचार की सुविधा की अनुपलब्धता को, एजेंडा के एक मुद्दे के रूप में लिया गया था।  डायरेक्टर (HR) ने जवाब दिया कि मैनेजमेंट,   मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल्स के 25% से 30% बकाया बिल्स के शीघ्र भुगतान हेतु प्रयास कर रहा है। यह बताते हुए, डायरेक्टर (HR) ने यह भी कहा कि कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा कार्यरत कर्मियों के मार्च, 2020 तक के मेडिकल बिल्स भुगतान हेतु कार्यवाही की गई है। इसकी पड़ताल करने पर, हमने पाया कि   कर्मचारियों के मार्च, 2020 तक के मेडिकल बिल्स, माह अगस्त, 2020 के वेतन में, भुगतान हेतु   शामिल किए गए हैं।