24 - May - 2021

Hindi translation of "Payment of IDA, based on court order - BSNLEU once again writes to the CMD BSNL."

आईडीए नॉन एग्जिक्युटिव्स को भुगतान - एक बार फिर बीएसएनएलईयू सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखता है।

3 महीने पहले ही  माननीय केरल हाई कोर्ट ने बीएसएनएल  के नॉन एग्जिक्युटिव्स को  आईडीए के भुगतान पर आदेश जारी किया था। हालांकि मामले को डीओटी को रेफर करने के बाद बीएसएनएल प्रबंधन चुप्पी साधे हुए है। बीएसएनएल प्रबंधन कोर्ट के आदेश को लागू करने की जिम्मेदारी को चकमा दे रहा है। लिहाजा, एक बार फिर बीएसएनएलईयू ने सीएमडी बीएसएनएल को पत्र लिखकर कोर्ट के आदेश को तत्काल लागू करने की मांग की है।