Hindi translation of "Our actions will make foreign investors happy - says Rajiv Kumar, Vice-Chairman of the NITI Aayog."
हमारा अभियान (कार्यवाही) विदेशी निवेशकों को खुश करेगा- यह कहना है नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार का...
नीति आयोग का पुनर्गठन हुआ है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री श्री अमित शाह, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र तोमर इसके पदेन सदस्य (ex officio member) बनाए गए हैं। श्री राजीव कुमार उपाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। नीति आयोग के पुनर्गठन के तुरंत पश्चात श्री राजीव कुमार ने अपने "एक्शन प्रोग्राम" की रूप रेखा प्रस्तुत कर दी है। उनके अनुसार 46 PSUs का निजीकरण किया जाएगा या वे बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि 44 भारतीय श्रम कानूनों, जो कि बेहद क्लिष्ट हैं, को संशोधित किया जाएगा और इन्हें 4 लेबर कोड्स में वर्गीकृत किया जाएगा। नीति आयोग के उपाध्यक्ष का यह भी कहना है कि पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज की अनुपयोगी भूमि का " लैंडबैंक" बनाया जाएगा और यह भूमि विदेशी निवेशकों को ऑफर की जाएगी। अंत में, श्री राजीव कुमार ने कहा है कि नीति आयोग का यह अभियान विदेशी निवेशकों को खुशी प्रदत्त करेगा।
bsnleuchq@gmail.com 