27 - Oct - 2020

Hindi translation of "Organise Week Long Drive to meet the employees and to distribute pamphlets."

सप्ताह भर, कर्मचारियों से मिलने एवं पैम्फलेट वितरण हेतु अभियान चलाएं....

CHQ द्वारा नवंबर में हड़ताल आयोजित करने हेतु पैम्फलेट छपवा कर प्रेषित कर दी गई है। 4G टेक्नोलॉजी से वंचित कर BSNL को खत्म करने का षड्यंत्र और साथ ही अन्य मांगों को इस पैम्फलेट में विस्तार से समझाया गया है। CHQ द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में पैम्फलेट छपवा कर भिजवा दी गई है। गैर हिंदी भाषी सर्किल यूनियन्स को पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है कि पैम्फलेट क्षेत्रीय भाषा मे अनुदित कर छपवाएं। 
 
सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स कृपया यह सुनिश्चित करें कि ये पैम्फलेट्स प्रत्येक BSNL कर्मी  को प्राप्त हो।अतः, निवेदन है कि पैम्फलेट्स बांटने व जिन मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है, उन मांगों को समझाने हेतु प्रत्येक कर्मचारी से संपर्क करने हेतु सप्ताह भर का अभियान आयोजित करें। सप्ताह भर का यह अभियान पैम्फलेट्स प्राप्त/ प्रिंट होने के तुरंत पश्चात शुरू करें। सभी जिला सचिव सुनिश्चित करें कि पूर्ण सप्ताह  का यह अभियान प्रभावी रूप से आयोजित हो।