Hindi translation of "Organise tomorrow's General Strike successfully."
कल की आम हड़ताल सफलतापूर्वक आयोजित करें...
नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा अमल में लाई जा रही कॉर्पोरेट परस्त और कर्मचारी विरोधी नव उदारवादी नीतियों के खिलाफ देश के वर्किंग क्लास द्वारा 08.01.2020 को आम हड़ताल की जा रही है। देश के वर्किंग क्लास का हिस्सा होने के नाते, BSNLEU भी इस हड़ताल में शामिल हो रही है। इस हड़ताल में, पब्लिक सेक्टर का व्यापक तौर पर निजीकरण, राष्ट्र की संपदा को कॉर्पोरेट्स को सौंपना, नियोक्ताओं के हित में श्रम कानूनों में बदलाव आदि का विरोध किया जा रहा है। BSNLEU ने तृतीय वेज रिवीजन, पेंशन रिवीजन आदि मुद्दे भी इस हड़ताल में लिए हैं। सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज़ से अनुरोध है कि हड़ताल सफलतापूर्वक आयोजित करें।
bsnleuchq@gmail.com 