Hindi translation of "Organise the placard showing agitation successfully tomorrow."
कल - १५.०७.२०२१ के दिन प्लेकार्ड प्रदर्शन का सफलतापूर्वक आयोजन करें ।
एयूएबी ने कल 15.07.2021 को प्लेकार्ड प्रदर्शन आंदोलन का आयोजन करने का आह्वान किया है। बीएसएनएल द्वारा 4जी सेवा तत्काल शुरू करने और बीएसएनएल के पुनरुद्धार के लिए अन्य उपायों को लागू करने, प्रत्येक माह की नियत तिथि पर वेतन का भुगतान करने, बीएसएनएल को 39,000 रुपये के मूल बकाए का भुगतान करने, तृतीय वेतन पुनरीक्षण का निपटारा करने, पेंशन संशोधन, 30 प्रतिशत सेवानिवृत्ति लाभ एवं अन्य मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। बीएसएनएलईयू के सर्कल और जिला सचिवों से अनुरोध है कि वे एयूएबी के अन्य घटकों के साथ और पेंशनरो के संगठनों के साथ भी समन्वय करें और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करें । प्लेकार्ड पर प्रदर्शित लेने के लिए नारे पहले से ही एयूएबी द्वारा भेजे गये हैं । कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के बाद सीएचक्यू को रिपोर्ट और फोटो अवश्य भेजे |
bsnleuchq@gmail.com 