Hindi translation of "Organise the 3rd day strike most effectively - AUAB calls on the employees."
तीसरे दिन की हड़ताल बेहद प्रभावी रूप से आयोजित करें - AUAB का कर्मचारियों को आव्हान.
AUAB ने आज शाम अपनी समीक्षा मीटिंग की। AUAB के सभी घटकों के महासचिव व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग में विभिन्न सर्कल्स में द्वितीय दिन हुई हड़ताल की समीक्षा की गई। मीटिंग में दूसरे दिन हुई हड़ताल की सफलता पर संतोष व्यक्त किया गया। दरअसल, कुछ सर्कल्स में, प्रथम दिन की हड़ताल की तुलना में दूसरे दिन हड़ताल के प्रतिशत में वृद्धि हुई है। मीटिंग में कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा FR 17 A के तहत कार्यवाही की धमकी के साथ जारी पत्र पर भी गंभीरता से विचार किया गया। मीटिंग में कर्मचारियों को यह सूचित करने का निर्णय लिया गया कि मैनेजमेंट के इस कदम का AUAB पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। मीटिंग में कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा प्रसारित विभिन्न सर्कल्स में हुई हड़ताल के विवरण का भी संज्ञान लिया गया। वास्तव में जो फिगर्स प्रसारित किए गए वह पूर्णतः गलत है। अंत में, मीटिंग में तीसरे दिन की हड़ताल बेहद प्रभावी रूप से करने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
bsnleuchq@gmail.com 