Hindi translation of "Organise street corner meetings from 01.12.2018 - mobilise public support massively for the indefinite strike."
01.12.2018 से नुक्कड़ सभाएं आयोजित कीजिए- अनिश्चितकालीन हड़ताल को आम नागरिकों से व्यापक सहयोग मिले, यह जरूरी है।
AUAB की 20.11.2018 को सम्पन्न मीटिंग ने सभी यूनियन्स व एसोसिएशन्स को हमारी डिमांड्स और अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में आम नागरिकों से व्यापक सहयोग प्राप्त करने का आव्हान किया है। मीटिंग ने निर्णय लिया कि इस हेतु 01.12.2018 से हड़ताल खत्म होने तक लगातार नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाए। विशेष रूप से, मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि 03.12.2018 से नुक्कड़ सभाओं में सभी एग्जीक्यूटिव्ज व नॉन एग्जीक्यूटिव्ज बड़े पैमाने पर शामिल हों। आम नागरिकों के बीच हमें यह अभियान प्रभावी रूप से चलाना है कि बीएसएनएल का पब्लिक सेक्टर कंपनी के रूप में अस्तित्व इस देश के नागरिकों के लिए कितना जरूरी है। सरकार की बीएसएनएल विरोधी और निजी समर्थक नीतियां, विशेष रूप से रिलायंस जियो के समर्थन में सरकार का सहयोग, प्रभावशाली तरीके से आम जन के बीच रखना चाहिए। बीएसएनएल ईयू के सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें AUAB के अन्य घटकों से सामंजस्य कर इस अभियान को जनता के बीच ले जाने की पहल करे।
bsnleuchq@gmail.com 