17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Organise street corner meetings effectively for 5 days from 11.02.2019 - mobilise public support massively."

11.02.2019 से 5 दिनों तक प्रभावशाली रूप से नुक्कड़ सभा आयोजित करें- जनता का व्यापक समर्थन हासिल करें...

AUAB द्वारा सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज को 11.02.2019 से 5 दिनों तक  नुक्कड़ सभा आयोजित करने का आव्हान किया जा चुका है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को, सरकार द्वारा बीएसएनएल पर किए जा रहे हमलों से अवगत कराना और बीएसएनएल की रक्षा के लिए उनका समर्थन प्राप्त करना, है। सरकार की निजी समर्थक और पब्लिक सेक्टर विरोधी नीतियों से बीएसएनएल की रक्षा के लिए जन समर्थन बेहद आवश्यक है। अतः सभी परिमंडल व जिला सचिवों से आग्रह है कि नुक्कड़ सभाओं की सफलता पूर्वक शुरुआत के लिए जरूरी कदम उठाएं। AUAB के अन्य घटकों के साथ भी आवश्यक समन्वय स्थापित करें।