17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Organise Save BSNL - Save Nation campaign from 13th to 30th April, 2019."

13 से 30 अप्रैल 2019 तक "बीएसएनएल बचाओ - देश बचाओ" अभियान चलाएं ...
जिस तरह से एक  सोचे समझे तरीके से बीएसएनएल को कमजोर किया जा रहा है, उसका प्रतिकार करने के लिए BSNLEU की केंद्रीय कार्यकारिणी कमिटी की मीटिंग में देश भर में "बीएसएनएल बचाओ - देश बचाओ" अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत, नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर बीएसएनएल को बचाने और उसके वित्तीय उन्नयन हेतु आम जनता का सहयोग प्राप्त किया जाएगा। यह अभियान 13 अप्रैल, 2019 से शुरू होगा। यह वह तारीख है, जिस दिन जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था। बीएसएनएल को बचाना एक देशभक्ति पूर्ण कर्तव्य है। इसीलिए जलियांवाला बाग हत्याकांड की तारीख से "बीएसएनएल बचाओ - देश बचाओ" अभियान BSNLEU द्वारा स्वतंत्र रूप से  आयोजित करने का ग़ाज़ियाबाद सीईसी मीटिंग में निर्णय लिया गया है। सीएचक्यू का सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से अनुरोध है कि इस अभियान को प्रभावी रूप से आयोजित करने के लिए हर संभव प्रयास करें।