17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Organise protest day on 01.10.2019."

01.10.2019 को विरोध दिवस के रूप में मनाएं....
1 अक्टूबर हमारे प्रिय BSNL का स्थापना दिवस है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कर्मचारियों को BSNL के स्थापना दिवस 01.10.2019 को विरोध दिवस के रूप में मनाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। सत्ता में बैठे हुए लोगों के BSNL विरोधी रवैये की वजह से कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह नही मिल रही है, कंपनी इलेक्ट्रिसिटी बिल तक का भुगतान करने की स्थिति में नही है, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को विगत 8 माह से वेजेस का भुगतान नही हुआ है और कंपनी के राजस्व में तीव्रता के साथ गिरावट आ रही है। पिछले कई महीनों से BSNL को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन और BSNL के रिवाइवल बाबद काफी कुछ कहा जा रहा है। किंतु, हुआ कुछ भी नही है। परिणाम स्वरूप BSNL के हालात बहुत तेजी से बद से बद्तर होते जा रहे हैं। अतः,  BSNLEU, SNEA, AIBSNLEA, BSNL MS, BSNL ATM और BSNLOA ने कर्मचारियों से 1 अक्टूबर 2019 को विरोध दिवस के रूप में मनाने और भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करने का आव्हान किया है। कृपया रिपोर्ट्स और फोटोग्राफ्स CHQ को प्रेषित करें।