17 - Nov - 2020

Hindi translation of "Organise Press Meets on 19.11.2020 – ensure widest media coverage for the strike message."

19.11.2020 को प्रेस वार्ता आयोजित कीजिए- हड़ताल का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित हो, यह सुनिश्चित करें....

आठ यूनियन्स और एसोसिएशन्स के आव्हान पर 19.11.2020 को प्रेस वार्ता आयोजित की जानी है।   आम नागरिकों के बीच हमारी हड़ताल का व्यापक संदेश पहुंचाने का यह एक बेहतरीन अवसर है। अतः, BSNLEU के सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि अन्य यूनियन्स और एसोसिएशन्स से संपर्क स्थापित कर प्रभावी प्रेस वार्ता आयोजित की जाए। प्रेस वार्ता में अधिक से अधिक मीडिया के साथियों को आमंत्रित करें। आठ यूनियन्स और एसोसिएशन्स के महासचिवों द्वारा हस्ताक्षरित प्रेस विज्ञप्ति प्रसारित की जा चुकी है। गैर-हिंदी भाषी सर्कल्स में इस प्रेस विज्ञप्ति का क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद करें। हिंदी भाषी सर्कल्स के लिए CHQ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति का हिंदी अनुवाद शीघ्र ही प्रेषित किया जाएगा।