22 - Mar - 2021

Hindi translation of "Organise press meet during the “week long campaign”..

"पूर्ण सप्ताह अभियान" के दौरान प्रेस वार्ता आयोजित करें...

BSNLEU की चेन्नई सेंट्रल एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग के निर्णय अनुसार 22 मार्च, 2021, जो कि BSNLEU का स्थापना दिवस है, से "पूर्ण सप्ताह अभियान" (“week long campaign”) आयोजित किया जाना है। इसके अलावा, चेन्नई CEC मीटिंग ने यह भी निर्णय लिया है कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के दौरान "प्रेस वार्ता" का भी आयोजन किया जाए। यह प्रेस वार्ता, सभी परिमंडल और जिलों में आयोजित की जाए। CHQ द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति भी तैयार की गई है, जिसे प्रादेशिक भाषा में अनुवाद कर मीडिया कर्मियों में वितरित किया जाए।  "पूर्ण सप्ताह अभियान" के दौरान आम नागरिकों में वितरित करने हेतु भी, यही मैटर प्रिंट करवा कर उपयोग में लाया जा सकता है।