26 - Mar - 2022

Hindi translation of "Organise powerful demonstrations on the 1st day of the General Strike, i.e., on 28.03.2022."

जनरल स्ट्राइक के पहले दिन, यानी दिनांक 28.03.2022 को प्रभावशाली प्रदर्शनों का आयोजन करें।*

CHQ ने पहले ही आह्वान किया है कि सामान्य हड़ताल के पहले दिन याने कि दिनांक 28.03.2022 को सभी कार्यालयों के सामने प्रदर्शन आयोजित किए जाने चाहिए । सर्किल और जिला सचिवों से अनुरोध है कि वे इन प्रदर्शनों में अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों को इकट्ठा करें और मोदी सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों के प्रति अपना विरोध व्यक्त करें। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा जहां भी संयुक्त रैलियों का आयोजन किया जाता है, हमारे साथी उन रैलियों में शामिल हो सकते हैं। जहां कहीं भी संयुक्त रैलियों का आयोजन नहीं किया जाता है, तो हमारे कार्यालयों के सामने प्रदर्शन आयोजित किए जाने चाहिए। इन प्रदर्शनों में पेंशनभोगियों और ठेका श्रमिकों को भी शामिल करने के प्रयास किए जा सकते हैं।