22 - Oct - 2024

Hindi translation of "Organise powerful demonstrations on 25.10.2024 - call of the Coordination Committee."

25.10.2024 को जोरदार प्रदर्शन आयोजित करें - को-ऑर्डिनेशन कमिटी का आह्वान।

BSNLEU, एआईबीडीपीए और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ की को-ऑर्डिनेशन कमिटी (सीओसी) ने 25.10.2024 को प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है। बीएसएनएल प्रबंधन और सरकार बीएसएनएल के कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन संशोधन और पेंशन संशोधन से इनकार कर रही है, यह कहते हुए कि कंपनी की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। बीएसएनएल केवल सरकार की गलत नीतियों के कारण घाटे में चल रही है। 4G और 5G सेवाओं के प्रारंभ में अत्यधिक देरी के कारण बीएसएनएल बुरी तरह प्रभावित है। बीएसएनएल प्रबंधन कांट्रैक्ट वर्कर्स का मुख्य नियोक्ता होने के नाते कांट्रैक्ट वर्कर्स को न्यूनतम वेतन, ईपीएफ और ईएसआई सुनिश्चित करने से इनकार कर रहा है। जनवरी, 2024 से देय डीए का 9% भुगतान केज़्युअल वर्कर्स को नहीं किया गया है। इन सभी मुद्दों के तत्काल समाधान की मांग करते हुए को-ऑर्डिनेशन कमिटी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित कर रही है। इसके अनुसार दिनांक 25.10.2024 सफल प्रदर्शन आयोजित किया जाए। BSNLEU की सभी सर्किल एवं जिला यूनियनों से अनुरोध है कि वे एआईबीडीपीए एवं बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ से समन्वय स्थापित कर इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक साथियों की भागीदारी सुनिश्चित करें।