23 - Dec - 2020

Hindi translation of "Organise placard showing programme on 26-12-2020, in support of the farmers' agitation."

किसान आंदोलन के समर्थन में 26-12-2020 को तख्तियां  प्रदर्शित कर कार्यक्रम आयोजित करें...

BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर की कल 22.12.2020 को मीटिंग हुई, जिसमें वर्तमान में जारी किसान आंदोलन, जो कि आज 28वें दिन में प्रवेश कर चुका है और जिसमें 33 से अधिक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं, के समर्थन में एकता प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि BSNLEU द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में 2 राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन पूर्व में आयोजित किए जा चुके हैं, निम्न निर्णय लिए गए।


(1)       किसानों की मांगों के लिए जन समर्थन हासिल करने के लिए  26.12.2020 को "तख्ती प्रदर्शन कार्यक्रम" (placard showing programme) आयोजित किया जाए। यह कार्यक्रम कम से कम आधे घंटे के लिए सार्वजनिक स्थानों, जैसे बाजार स्थल, बस स्टैंड  आदि के समीप, आयोजित किया जा सकता है। हमारे साथी, किसानों की मांगों के समर्थन में लिखी तख्तियां प्रदर्शित करते हुए कम से कम 30 मिनट के लिए कतारबद्ध हो कर खड़े रहें। 

(2)        हमारे साथीगण, आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए 33 किसानों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने के लिए 26.12.2020 को काली पट्टी लगाएं।

 

सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि कार्यक्रम की सफलता के लिए त्वरित कार्यवाही करें। कार्यक्रम की रिपोर्ट और फ़ोटो CHQ को प्रेषित करें।