23 - Nov - 2024

Hindi translation of "Organise massive dharnas on 27.11.2024 - call of Coordination Committee."

समन्वय समिति का आह्वान - 27.11.2024 को विशाल धरना आयोजित करें।

जैसा कि साथियों को ज्ञात है, BSNLEU, एआईबीडीपीए और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ की समन्वय समिति वेतन संशोधन, पेंशन संशोधन, बीएसएनएल के 4G और 5G सेवा को शीघ्र शुरू करने तथा कॉंट्राक्ट और केज़्यूअल कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लगातार आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 25.10.2024 को सफल प्रदर्शन पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं। धरने का अगला कार्यक्रम 27.11.2024 को पूरे देश में आयोजित किया जाना है। BSNLEU की सीएचक्यू BSNLEU के सर्किल और जिला यूनियनों से एआईबीडीपीए और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ के साथ समन्वय करने और कार्यरत कर्मचारियों, पेंशनरों, कांट्राक्ट और केज़्युअल कर्मचारियों की व्यापक भागीदारी के साथ धरना आयोजित करने का आह्वान करती है। सर्किल और जिला सचिवों से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया जाता है।