Hindi translation of "Organise Martyr’s day on 19th September, 2020."
19 सितंबर, 2020 को शहीद दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करें...
उस दिन डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी मीटिंग्स रखी जाए....
BSNLEU की CEC मीटिंग ने निर्णय लिया है कि 19 सितंबर, 2020, शहीद दिवस के रूप में मनाया जाए। 19 सितंबर, वह दिन है जब केंद्रीय कर्मचारियों की एक दिन की ऐतिहासिक हड़ताल हुई थी। ऑल इंडिया सेन्टर की 14.09.2020 को सम्पन्न मीटिंग ने शहीद दिवस मनाने का निर्णय लिया। ऑल इंडिया सेन्टर ने निर्णय लिया है कि उस दिन शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की जाए। (शहीद वेदी बनाई जाए)
साथ ही, उक्त दिवस पर, सभी डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स, डिस्ट्रिक्ट जनरल बॉडी मीटिंग्स आयोजित करें। इस मीटिंग में 1968 की हड़ताल में बोंगाईगांव और इंद्रप्रस्थ में जिन शहीदों ने अपनी जान गंवाई थी, उनके और उस संघर्ष में प्रताड़ित होने वाले साथियों के बलिदान बाबद बताया जाए।
ऑल इंडिया सेन्टर ने यह भी निर्णय लिया है कि मीटिंग में, 10 और 11 सितंबर, 2020 को हुई CEC में लिए निर्णयों बाबद प्रभावी तरीके से जानकारी दी जाए। विशेष रूप से, BSNL को, जिओ को लाभ पहुंचाने के लिए, 4G से इंकार के संबंध में और कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच सशक्त अभियान चलाने की आवश्यकता के संबंध में प्रभापूर्ण तरीके से समझाया जाए।
bsnleuchq@gmail.com 