Hindi translation of "Organise March to SSA / Business Area offices on 05.10.2021."
दिनांक 05.10.2021 को एसएसए-SSA/बिज़नेस एरिया-Business Area कार्यालयों पर कूच-March का आयोजन करें।
हैदराबाद में आयोजित बीएसएनएलईयू की सीईसी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के निपटारे के लिए आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। बीएसएनएलईयू-BSNLEU, एआईबीडीपीए-AIBDPA और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ-BSNLCCWF की समन्वय समिति-coordination committee में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और आंदोलनात्मक कार्यक्रम तैयार किए गए। तदनुसार दिनांक 14-09-2021 को पूरे देश में प्रदर्शन आयोजित किए गए थे। अगला कार्यक्रम दिनांक *05.10.2021 को "March to the SSA/Business Area Office-एसएसए/बिज़नेस एरिया ओफिस पर कूच* का आयोजन किया है। CHQ-सीएचक्यु सर्कल और जिला यूनियनों से एआईबीडीपीए और बीएसएनएलसीसीडब्ल्यूएफ के साथ समन्वय स्थापित करने और कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आयोजित करने का आह्वान करता है । सर्कल और जिला सचिवों से अनुरोध है कि वे अभी से कदम उठाएं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों, पेंशनरों और ठेका कर्मियों को जुटाया जा सके और कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके ।
bsnleuchq@gmail.com 