17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Organise March to Labour Commissioners' offices tomorrow and present memorandum."

कल लेबर कमिश्नर के कार्यालयों तक मार्च आयोजित करें व ज्ञापन देवें....
जैसा कि पूर्व में घोषित किया जा चुका है, BSNLEU और BSNLCCWF द्वारा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के बकाया वेजेस के त्वरित भुगतान करने व छंटनी न किए जाने की मांग को ले कर "मार्च टू लेबर कमिश्नर्स ऑफिस" आयोजित किए जा रहे हैं। रैली समाप्ति पश्चात डिप्टी   लेबर कमिश्नर, रीजनल लेबर कमिश्नर, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर और लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर्स, जहां जैसी स्थिति हो, को ज्ञापन सौंपें। कल सौंपें जाने वाले ज्ञापन का प्रारूप संलग्न है। यह सेंट्रल ऑफिस बेयरर्स और सर्किल सेक्रेटरीज को व्हाट्सएप पर भी पहले ही प्रेषित कर दिया गया हैं। CHQ सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध करता है कि कल रैली आयोजित करें व ज्ञापन देवें। रिपोर्ट्स और फोटोज CHQ को तत्परता के साथ प्रेषित करें।