Hindi translation of "Organise Lunch Hour protest demonstrations and Twitter Campaign tomorrow the 13-08-2020."
कल दिनांक 13-08-2020 को भोजन अवकाश में विरोध प्रदर्शन और ट्विटर अभियान आयोजित करें.
AUAB ने निर्णय लिया है कि श्री अनंतकुमार हेगड़े, MP द्वारा BSNL एम्प्लॉईज की छवि धूमिल करने वाले अपमानजनक बयान की भर्त्सना करने के लिए कल दिनांक 13-08-2020 को भोजन अवकाश में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाए। साथ ही, इस मुद्दे को लेकर, AUAB ने कल 11:00 hrs से 13:00 hrs के बीच ट्विटर अभियान चलाने का भी सभी कर्मचारियों से आव्हान किया है। सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करें।
bsnleuchq@gmail.com 