Hindi translation of "Organise Lunch Hour Demonstrations tomorrow - AUAB call on Pay Revision/ Wage Revision issue."
कल दोपहर के भोजन अवकाश में प्रदर्शनों का आयोजन - वेतन संशोधन मुद्दे पर AUAB का आह्वान ।
एयूएबी ने एक्ज़िक्यूटिव्स और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स को तीसरे वेतन संशोधन के निपटारे की मांग करते हुए आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करने का आह्वान किया है। इस आंदोलन का पहला चरण कल 27-05-2022 को हो रहा है। तदनुसार, सभी स्थानों पर मध्याह्न भोजन अवकाश में प्रदर्शनों का आयोजन किया जाना है। BSNLEU के सर्कल और जिला सचिवों से अनुरोध किया जाता है कि वे एयूएबी के अन्य यूनियन और एसोसिएशन के साथ समन्वय करें और भोजन अवकाश दरम्यान प्रदर्शन को सफलतापूर्वक आयोजित करें। कृपया CHQ को रिपोर्ट और फ़ोटो भेजें।
bsnleuchq@gmail.com 